Dehradun News: उत्तरायण कालीबाड़ी में मां दुर्गा का आगमन, पूजा की तैयारियां तेज

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून के मॉडल कॉलोनी स्थित उत्तरायण कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार मध्यरात्रि मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मंदिर पहुंचीं। मां दुर्गा को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंडप में विराजमान किया गया। दिल्ली में बनी भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। मां दुर्गा 20 अक्टूबर तक मंदिर में रहेंगी और भक्त पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

उत्तरायण कालीबाड़ी में मां दुर्गा का आगमन, पूजा की तैयारियां तेज
उत्तरायण कालीबाड़ी में मां दुर्गा का आगमन, पूजा की तैयारियां तेज

Dehradun News: देहरादून। मॉडल कॉलोनी के आराघर क्षेत्र स्थित उत्तरायण कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार मध्यरात्रि 12:30 बजे मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मंदिर परिसर में पहुंचीं। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विधिवत मंडप में विराजमान किया गया। उत्तरायण कालीबाड़ी के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक अधीर मुखर्जी ने बताया कि मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण दिल्ली में मूर्तिकार सुदीप घोष ने किया है। प्रतिमा को आकर्षक रूप दिया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। बंगाली परंपरा के अनुसार षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा अपने पुत्रों गणेश और कार्तिकेय तथा पुत्रियों लक्ष्मी और सरस्वती के साथ मायके आती हैं।

इसी परंपरा के तहत मंदिर में मां का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बन गया है। महोत्सव के लिए मंदिर परिसर में सजावट, मंडप व्यवस्था और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। मां दुर्गा 20 अक्टूबर तक मंदिर में विराजमान रहेंगी। इस दौरान श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना में शामिल हो सकेंगे।

Omprakash Sati

लेखक के बारे में

Omprakash Sati

शॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।


करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।


विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: उत्तरायण कालीबाड़ी में मां दुर्गा का आगमन, पूजा की तैयारियां तेज