परिवहन मंत्री के कार्यालय में धरने पर बैठे चालक-परिचालक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनरुड़की। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज के चालक-परिचालक परिवहन मंत्री प्रदीप
रुड़की। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज के चालक-परिचालक परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय में धरने पर बैठे। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घर में राशन आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि करीब सप्ताह पूर्व परिवहन मंत्री ने उन्हें जल्द कारवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि वेतन न मिलने तक धरना जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


