पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को किया सम्मानित
न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मान प्राप्त डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को वीर नर्मद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड विरासत महोत्सव में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रही और कई अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मान प्राप्त शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने एक बार फिर देव भूमि का नाम रोशन किया है। उन्हें वीर नर्मद विश्वविद्यालय गुजरात में उत्तराखंड समाज सूरत द्वारा आयोजित उत्तराखंड विरासत महोत्सव में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। वह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने उत्तराखंड विरासत महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि देव भूमि को उत्तराखंड के लोग देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे गुजरात के युवा नेता उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत के प्रांगण में उत्तराखंड की पहाड़ी विरासत के इस महोत्सव में उपस्थित होकर न केवल विभिन्न क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग से मिलने का सौभाग्य मिला।
बल्कि उन लोगों के मध्य आकर आनंद की अनुभूति हुई जिनका जन्म तो देवभूमि उत्तराखंड में हुआ लेकिन वर्तमान में उनकी कर्मभूमि सूरत गुजरात में है। इस अवसर पर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल मूल निवासी विश्व स्तर पर हरित शिक्षा विचारक संयुक्त राष्ट्र सामाजिक एवं आर्थिक परिषद से जुड़े वैश्विक ग्रीन स्कूल के संस्थापक शिक्षाविद डॉ वीरेंद्र रावत, लम्बगांव के युवा उद्यमी दिनेश कलूड़ा को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके अलावा उत्तराखंड मूल के पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ तेजपाल सिंह बिष्ट, उपमहानिरीक्षक एटीएस सुनील जोशी, युवा आईपीएस अधिकारी विशाखा डबराल, वीर नर्मद विश्वविद्यालय के कुलगुरु कुलपति डॉ किशोर सिंह, संस्कृति खानपान संरक्षण के लिए उपली रमोली के सुरेन्द्र सिंह रावत, डॉ गोपाल गोस्वामी, माधवा नन्द भट्ट, भुवन गिरी गोस्वामी, कविता भंडारी, दर्शन सिंह रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देहरादून की लोक गायिका पूनम कंडवाल सती और नवोदित गायक शिवांशु मेहता ने प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने उत्तराखंड विरासत महोत्सव का आनंद लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



