ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनदेहरादून से नेपाल के महेंद्रनगर तक रोडवेज की सीधी बस सेवा चलेगी

देहरादून से नेपाल के महेंद्रनगर तक रोडवेज की सीधी बस सेवा चलेगी

नेपाल से उत्तराखंड में तीन बस सेवाओं का रास्ता खुलने जा रहा है। शु्क्रवार को काठमांडू में राज्य और नेपाल के बीच उच्च स्तरीय बैठक में इस पर सहमति बनी है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की संयुक्त सचिव...

देहरादून से नेपाल के महेंद्रनगर तक रोडवेज की सीधी बस सेवा चलेगी
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSat, 24 Feb 2018 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल से उत्तराखंड में तीन बस सेवाओं का रास्ता खुलने जा रहा है। शु्क्रवार को काठमांडू में राज्य और नेपाल के बीच उच्च स्तरीय बैठक में इस पर सहमति बनी है।

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की संयुक्त सचिव दक्षिता दास के नेतृत्व में उत्तराखंड के अधिकारियों ने नेपाल के अफसरों के सीमा पार परिवहन सुविधाओं के लिए गठित समूह के साथ विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार देहरादून से महेंद्र नगर, हरिद्वार से नेपाल गंज और महेंद्रनगर से बनबसा होकर दिल्ली आनद विहार तक बस सेवा पर सहमति बन गई। जल्द ही इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। इन सेवाओं के शुरू होने से नेपाल और उत्तराखंड के नागरिकों का काफी सुविधा मिलेगी। राज्य की ओर से परिवहन सचिव डी. सेंथिल पांडियन, रोडवेज के एमडी ब्रजेश कुमार संत, जीएम दीपक जैन आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें