होली और ईद को लेकर दून पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी की बैठकों में शांति की अपील

Feb 28, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर, दून पुलिस ने होली, ईद और रमजान के मद्देनजर सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कीं। सभी धर्मों के नागरिकों ने इसमें भाग लिया। पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

होली और ईद को लेकर दून पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी की बैठकों में शांति की अपील

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में हुई सर्वधर्म समभाव की बैठक देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता होली, ईद और वर्तमान में चल रहे रमजान माह के मद्देनजर दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को मिलजुलकर मनाने की अपील की। इस दौरान सख्त हिदायत दी गई कि त्योहारों की आड़ में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी सतर्क दृष्टि रख रही है। अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।