जिला बदर अवधि से पहले दून लौटा गुंडा एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किए गए जगवीर सिंह नेगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने निर्धारित अवधि से पहले ही दून लौटकर आदेशों का उल्लंघन किया। 27 फरवरी को महाराणा प्रताप चौक से उसे पकड़ा गया और उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया गया।

देहरादून। गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया गया एक आरोपी निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही चोरी-छिपे दून लौट आया। एसएसपी के निर्देशों पर अपराधियों पर नजर रख रही रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसओ गिरीश नेगी जिलाधिकारी के आदेश पर बालावाला की नंदनी कॉलोनी निवासी जगवीर सिंह नेगी (32) पुत्र युद्धवीर सिंह नेगी को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। वह आदेशों का उल्लंघन कर दून सीमा में प्रवेश कर गया। 27 फरवरी को पुलिस ने उसे महाराणा प्रताप चौक (रायपुर) से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



