डाक्टरों के आवासों में चोरी में मुकदमा, कैमरे लगेंगे

Jan 13, 2026 12:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के सरकारी आवासों में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। चोरों ने डॉक्टरों के बंद आवासों से लैपटॉप, घड़ी, हार्ड डिस्क, नगदी और मोबाइल चुराए। डॉक्टर आशुतोष की शिकायत पर चार दिन बाद केस दर्ज हुआ और पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

डाक्टरों के आवासों में चोरी में मुकदमा, कैमरे लगेंगे

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर में दून मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक परिसर स्थित डाक्टरों के सरकारी आवासों को चोरी मामले में चार दिन बाद केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर छपते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की। अब चोरों की तलाश भी तेज कर दी गई है। दरअसल, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कई चिकित्सक छुट्टी पर बाहर गए हुए हैं। ऐसे में कॉलेज परिसर स्थित इनके सरकारी आवास बंद हैं। बीते शनिवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच चोरों ने यहां धावा बोला। चोरों ने हड्डी रोग विभाग के डाक्टर आशुतोष भारद्वाज, फॉरेंसिक विभाग के डा. कमल किशोर और एनॉटामी के डाक्टर अरविंद के आवास को निशाना बनाया।

इनमें डा. आशुतोष शनिवार को ही वापस लौटे तो चोरी का पता लग गया। उनके आवास से चोर दो लैपटॉप, दो घड़ी, एक हार्ड डिस्क, 15 हजार रुपये नगदी और मोबाइल फोन चुराकर ले गए। अन्य दोनों डाक्टरों के वापस आने पर चोरी गए सामान का पता लग पाएगा। मामले में डा. आशुतोष की तरफ से शनिवार को ही पटेलनगर कोतवाली में में तहरीर दी गई। इस शिकायत पर सोमवार शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया। मंगलवार के संस्करण में 'हिन्दुस्तान' ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। खबर छपते मंगलवार सुबह इस चोरी के इस मामले में डा. आशुतोष की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।