दून अस्पताल में सुधारों से 27 फीसदी तक बढ़ी मरीजों की संख्या

Apr 06, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी में सुधारों के कारण मरीजों की संख्या 27 फीसदी तक बढ़ गई है। समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्षों ने प्राचार्या डॉ. गीता जैन को ब्योरा दिया। रेस्पिरेटरी मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स विभागों में भी भर्ती की प्रक्रिया में सुधार से मरीजों को लाभ हुआ है।

दून अस्पताल में सुधारों से 27 फीसदी तक बढ़ी मरीजों की संख्या

दून मेडिकल कॉलेज में विभागों की समीक्षा बैठक में रखा ब्योरा देहरादून, वरिष्ठ संवाददातादून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी में सुधारों की वजह से ओपीडी एवं आईपीडी में मरीजों की संख्या 27 फीसदी तक बढ़ गई है। सोमवार को कई विभागों की समीक्षा बैठक में एचओडी ने प्राचार्या डॉ. गीता जैन के सामने ब्योरा रखा। प्राचार्य द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की।रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हर फ्लोर पर ओपीडी पर्ची बनने और आयुष्मान काउंटर की स्थापना से मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिली है। इसके चलते उनके विभाग की ओपीडी में 27 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं, पीडियाट्रिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने ओपीडी से ही भर्ती की प्रक्रिया होने से बच्चों की भर्ती संख्या में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे गंभीर बच्चों को समय पर इलाज मिल पा रहा है। प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के अलावा सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।