ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनदून अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई हांफी, फ्लो कम होने पर मरीज की भर्ती रुकी

दून अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई हांफी, फ्लो कम होने पर मरीज की भर्ती रुकी

दून अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई हांफ गई है। इसके चलते डाक्टरों से लेकर मरीजों तक को परेशानी हो रही है। अस्पताल में रविवार को ऐसी नौबत आ गई कि मरीजों को भर्ती करने से मना करना पड़ा।  अस्पताल में...

दून अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई हांफी, फ्लो कम होने पर मरीज की भर्ती रुकी
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनMon, 10 May 2021 11:22 AM
ऐप पर पढ़ें

दून अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई हांफ गई है। इसके चलते डाक्टरों से लेकर मरीजों तक को परेशानी हो रही है। अस्पताल में रविवार को ऐसी नौबत आ गई कि मरीजों को भर्ती करने से मना करना पड़ा।  अस्पताल में 300 मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है। वहीं 300 सिलेंडर और 100 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर यहां उपलब्ध हंै। लेकिन यहां पर करीब 400 मरीज भर्ती हैं और इनमें से अधिकांश मरीज ऐसे भर्ती हंै, जिन्हें हाई फ्लो ऑक्सीजन की दरकार है। रविवार को कई वार्डों से ऑक्सीजन फ्लो कम आने की शिकायत आई।

इसके बाद दोपहर दो बजे मरीजों को भर्ती किया जाना बंद कर दिया गया। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि ऑक्सीजन का फ्लो कम होने की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं,हालांकि भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। सब व्यवस्थाएं की जा रही है। अस्पताल में बेड भी लगभग फुल ही है, गंभीर मरीजों को ही यहां भर्ती किया जा रहा है। जो मरीज कोविड केयर में रह सकते हैं, उन्हें लौटाया जाता है। दोपहर को कुछ मरीजों को कहा गया था कि वह कोविड केयर चले जाएं।

छह घंटे में मात्र सात मरीज किए भर्ती 
दून अस्पताल में करीब चार बजे मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया। हालांकि सुबह से ही अस्पताल में कम मरीज भर्ती किये जा रहे थे। सुबह आठ से दो बजे के बीच महज सात मरीज भर्ती किये गये और दो बजे से पांच बजे के बीच केवल दो मरीज ही भर्ती हुए। जबकि अस्पताल की इमरजेंसी में कई मरीज भर्ती होने को पहुंच रहे हैं।

नए प्लांट का काम शुरू 
दून अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में दिक्कत होने के बाद यहां पर अब दूसरा प्लांट भी बनाना रविवार से शुरू कर दिया गया। वहीं एक हवा से ऑक्सीजन बनाए जाने का प्लांट भी यहां बनाया जा रहा है। एक एक हजार लीटर का प्लांट अभी यहां चल रहा है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें