पूरे भारत में दौड़ेगी फिल्म 'दून एक्सप्रेस' : हेमंत पांडे

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में 'दून एक्सप्रेस' फिल्म की शूटिंग 30 मार्च से रुद्रपुर में शुरू हो चुकी है। अभिनेता हेमंत पांडे इस फिल्म में संस्कृति मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में स्थानीय कलाकारों का सहयोग है...

पूरे भारत में दौड़ेगी फिल्म 'दून एक्सप्रेस' : हेमंत पांडे

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में निर्मित हो रही फिल्म 'दून एक्सप्रेस' में अभिनेता हेमंत पांडे संस्कृति मंत्री के रूप में नजर आयेंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में शुक्रवार को हेमंत पांडे ने अपनी नई फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि विगत 30 मार्च से रुद्रपुर स्थित एमिनिटी पब्लिक स्कूल में 'दून एक्सप्रेस' फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। जिसके प्रोड्यूसर दीपक पांडे एवं ममता पांडेय है। निर्देशक कमल मेहता हैं। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर दीवान मुकेश सिंह है। एसोसिएट प्रोड्यूसर आरपी घिल्डियाल, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जगजीवन कन्याल, लाइन प्रोड्यूसर नरेन्द्र रौथाण हैं। फिल्म की कहानी अनुग्रह अग्निहोत्री और दीपक पांडे ने लिखी है। दीपक पांडे ने बताया कि स्कूल के कुछ सीन फिल्माये जा चुके हैं। इसके बाद फिल्म की शूटिंग देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, भीमताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर इत्यादि क्षेत्रों में की जायेगी। दून में 30 अप्रैल से इसकी शूटिंग चल रही है। प्रोड्यूसर ममता पांडेय ने बताया कि फिल्म निर्माण में स्थानीय कलाकारों और लोगो का सहयोग मिला है। फिल्म में पांच गाने पहाड़ की संस्कृति, परिवेश, वेशभूषा और खूबसूरत पर्यटक स्थलों को दिखाएंगे। जल्द फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की मुख्य भूमिका में अनुग्रह अग्निहोत्री, रितिका शर्मा, मणिकर्णिका जोशी, अंकिता परिहार, परिधि पांडे, प्रज्वल पांडे, जगजीवन कन्याल, रिया शर्मा, मनोज जोशी, सतीश कक्कड़, किरण लखेड़ा, संयोगिता ध्यानी है। संगीत सतेंदर परिन्दियाल, वीरेंद्र नेगी ने दिया है। गीत हेमंत बिष्ट ने लिखे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।