Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDoon District Cricket League Rao Sporting Brothers and A3 Sports Clubs Secure Victories
जिला क्रिकेट लीग- राव स्पोर्टिंग, ब्रदर्स और एथ्री स्पोर्ट्स विजयी

जिला क्रिकेट लीग- राव स्पोर्टिंग, ब्रदर्स और एथ्री स्पोर्ट्स विजयी

संक्षेप:

देहरादून जिला क्रिकेट लीग में राव स्पोर्टिंग क्लब ने तिरूपति क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से, ब्रदर्स क्लब ने महाकाल स्पोर्ट्स एकेडमी को 96 रन से और एथ्री स्पोर्ट्स क्लब ने श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराया। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने रोमांचक क्रिकेट का आनंद लिया।

Dec 17, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में राव स्पोर्टिंग क्लब, ब्रदर्स क्लब और एथ्री स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीनों मैचों में खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का आनंद मिला। डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में राव स्पोर्टिंग क्लब ने तिरूपति क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरूपति की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए, जिसमें हर्षवर्धन सिंह ने 58 और आदित्य चक्रवर्ती ने 32 रन का योगदान दिया।

राव स्पोर्टिंग के उत्कर्ष पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए राव स्पोर्टिंग ने 22.3 ओवर में चार विकेट खोकर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। उत्कर्ष पांडे ने 57 और अनुराग ने नाबाद 53 रन की शानदार पारी खेली। जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड पर ब्रदर्स क्लब ने महाकाल स्पोर्ट्स एकेडमी को 96 रन से शिकस्त दी। ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर में 222 रन बनाए। रजत शर्मा ने 87 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि आदित्य तोमर ने 39 और गौरव चौधरी ने 36 रन जोड़े। जवाब में महाकाल की टीम 33.3 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। ब्रदर्स की ओर से आदित्य तोमर और गौरव चौधरी ने तीन-तीन विकेट लिए। आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में एथ्री स्पोर्ट्स क्लब ने श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हरा दिया। सिद्धिविनायक की पूरी टीम मात्र 7.3 ओवर में 19 रन पर ढेर हो गई। एथ्री स्पोर्ट्स के रमन सिंह ने छह और रंजीत मान ने चार विकेट चटकाए। इसके बाद एथ्री स्पोर्ट्स ने 2.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;