Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDomestic Violence Case Woman Allegedly Abused by Husband Over Fake Viral Photo
सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी फोटो वायरल करने पर पति ने छोड़ा

सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी फोटो वायरल करने पर पति ने छोड़ा

संक्षेप:

हरिद्वार में बहादराबाद निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी फोटो वायरल होने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया और मारपीट की। पुलिस ने मामले में पति और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Dec 10, 2025 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। बहादराबाद निवासी महिला के साथ पति और ससुराल पक्ष ने मारपीट की। आरोप है कि सोशल मीडिया पर फर्जी वायरल फोटो देखने के बाद पति ने मारपीट की और उसे छोड़ दिया। महिला का आरोप लगाया है कि उसकी फोटो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। महिला की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ अंकुर शर्मा के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि फेसबुक के माध्यम से महिला के चरित्र के प्रति गम्भीर आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की साजिश की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला का आरोप है कि 25 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि किसी तरह मायके वाले उसे बचाकर घर ले गए। आरोप है कि 31 अक्तूबर को उसके पति का फोन आया है उसे चरित्रहीन बताकर हमेशा के लिए छोड़ने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को एक युवती ने फोन पर स्क्रीनशॉट भेजा है, जिसमें महिला की फोटो के ऊपर बहुत ही गम्भीर आरोप लगाए हुए है, जिससे पढ़ने के बाद महिला का खुदकुशी करने का मन कर रहा है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है। मालूम हो कि महिला की शादी कुछ साल पहले ही पथरी निवासी युवक से हुई थी। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी पति समेत अन्यों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया है।