शराबी पति ने डाक सहायक पत्नी की उंगलियां तोड़ीं

Apr 07, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता शालिनी शर्मा का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे। हाल ही में पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ की उंगलियां टूट गईं।

शराबी पति ने डाक सहायक पत्नी की उंगलियां तोड़ीं

नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता वर्तमान में आईआईपी मोहकमपुर खुर्द में रह रही हैं और डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। मंदाकिनी विहार सहस्रधारा रोड निवासी शालिनी शर्मा का विवाह वर्ष 2017 में आयुष शर्मा के साथ हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में शालिनी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालियों का व्यवहार क्रूर था। सास संगीता शर्मा मासिक धर्म के दौरान उनके साथ छुआछूत करती थीं।

ससुराल वालों ने शालिनी पर अपने नाम से लोन लेकर सास के नाम जमीन खरीदने और अपनी पूरी सैलरी उन्हें सौंपने का दबाव बनाया। इंकार करने पर पति आयुष, सास, ससुर, ननद स्मृति और देवर अक्सर मारपीट करते थे। आरोप है कि उनका पति आयुष उनके तीन वर्षीय मासूम बेटे को भी अपनी मां और नाना-नानी को गालियां देना सिखाता था। विरोध करने पर वह बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता। पूर्व में महिला हेल्पलाइन (2022) और परिवार न्यायालय (2024) में कई बार समझौते हुए। फिर भी परिवार नहीं चला। आरोप है कि बीते दो जनवरी को शराब के नशे में धुत पति आयुष ने शालिनी पर बल्ली से हमला कर दिया। मारपीट में शालिनी के हाथ की उंगलियां टूट गईं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला हेल्पलाइन की संस्तुति के बाद पांचों आरोपियों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।