Dehradun News: मनमानी : जनऔषधि केंद्र पर पहुंच डॉक्टर बोले, यहां से मत देना दवा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून में एक डॉक्टर ने जन औषधि केंद्र पर एक मरीज को लिखी गई सस्ती दवा देने से मना कर दिया। मरीज को 46 रुपये की दवा दी जाने वाली थी, जबकि बाजार में इसकी कीमत 250 रुपये है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने डॉक्टर की कार्रवाई को गलत बताते हुए सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी।

मनमानी : जनऔषधि केंद्र पर पहुंच डॉक्टर बोले, यहां से मत देना दवा
मनमानी : जनऔषधि केंद्र पर पहुंच डॉक्टर बोले, यहां से मत देना दवा

Dehradun News: देहरादून। अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब ऑर्थो विभाग के एक डॉक्टर वहां पहुंचे और फार्मासिस्ट से एक मरीज को लिखी गई सस्ती दवा देने से मना कर दिया। इस घटना के बाद से डॉक्टरों द्वारा बाहर की महंगी दवाइयां लिखने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर ऑर्थो विभाग में आए एक मरीज को हड्डियों, नसों की मजबूती और शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए एक मल्टी-विटामिन और मल्टी-मिनरल सप्लीमेंट लिखा गया था। जन औषधि केंद्र पर इस दवा की कीमत मात्र 46 रुपये है, जबकि बाजार में यह दवा करीब 250 रुपये की मिलती है। जब डॉक्टर ने सीधे जन औषधि केंद्र पहुंचकर दवा न देने को कहा, तो वहां तैनात फार्मासिस्ट ने इसका कारण पूछा। डॉक्टर इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और केवल इतना कहा कि 'बस यह दवा यहां से नहीं देनी है'। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य बेहद गलत है और कोई भी डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवा नहीं लिखेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन औषधि से दवा वापस कराने वाले मरीज या केंद्र के कर्मचारी वह पर्चा सीधे उन्हें भेजें, ऐसा करने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इमरजेंसी से ओपीडी भेजी मरीज, बेहोश होने पर नहीं आई एंबुलेंस

देहरादून। शुक्रवार को 33 वर्षीय एक महिला कमजोरी और डायरिया की शिकायत पर इमरजेंसी में दिखाने के लिए आई थी। इसके बाद उसे ओपीडी भेज दिया। यहां महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस बुलाई थी। एंबुलेंस में समान लोड किया जा रहा था। अन्य एंबुलेंस के ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं थे। करीब 20 मिनट के इंतजार के बाद तीमारदार मरीज को रिक्शे में लेकर इमरजेंसी गए। इसे लेकर वहां हंगमा हुआ। एमएस डॉ आरएस बिष्ट ने कहा कि जांच कराई जाएगी।

लापरवाही सामने आई है

निदेशक डॉक्टर आशुतोष सयाना ने पिछले दिन ही इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया था और ऐसे मरीजों को तत्काल भर्ती करने के लिए कहा था लेकिन फिर से लापरवाही सामने आई है।

सामान्य प्रश्न

✦डॉक्टर ने क्यों सस्ती दवा देने से मना किया?−
डॉक्टर ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, केवल इतना कहा कि 'बस यह दवा यहां से नहीं देनी है'।
Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: मनमानी : जनऔषधि केंद्र पर पहुंच डॉक्टर बोले, यहां से मत देना दवा