
डीएम नितिका ने जिला स्तरीय गंगा समिति की मासिक बैठक ली
नई टिहरी में जिला स्तरीय गंगा समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें डीएम नितिका खंडेलवाल ने सभी एसटीपी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एसटीपी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए और देवप्रयाग में ओवरफ्लो की समस्या पर ठेकेदार को नोटिस देने का आदेश दिया।
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा समिति की मासिक बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बिंदुवार सभी संचालित एसटीपी की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए, सभी एसटीपी में उचित स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम संदीप कश्यप ने बताया कि देवप्रयाग में कार्यरत एसटीपी (150 केएलडी) के ओवरफ्लो की शिकायत पर कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस दिया गया, जवाब अभी नहीं आया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को पुनः नोटिस देने और 48 घंटे के भीतर जवाब न मिलने की दशा में पेनाल्टी लगाने आवश्यक कार्यवाही करते हुए समिति को अवगत कराने को कहा गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि कीर्तिनगर में 397 भवनों /घरों से उत्पन्न सीवर के उपचार हेतु श्रीनगर में (30 केएलडी) का को-ट्रीटमेंट प्लान्ट चालू है। इस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पंचायत कीर्तिनगर को एसओपी बनाकर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को उप निर्वाचन के बाद गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों के आस-पास के क्षेत्रों में प्रत्येक गांव के ग्राम सभा प्रधान को नोडल नियुक्त किए जाने की सूची उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में डीपीओ नमामि गंगे प्रोजेक्ट अरुण उनियाल, ईई सिंचाई अनूप ड्यूंडी, डीपीआरओ एम.एम. खान आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




