कैंसर पीड़ित परिवार को मिली राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता
देहरादून में, जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने कैंसर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की है। परिवार पर 71 हजार रुपये का ऋण था। सीएसआर फंड से ऋण चुकता करने के साथ ही 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई। यह परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न जिला स्तरीय प्रोजेक्ट, सीएसआर फंड, रायफल क्लब मद अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहायता दी जा रही है। जिला प्रशासन ने आर्थिक संकट से जूझ रहे कैंसर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। रायपुर क्षेत्र की एक महिला, जिनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। परिवार पर लगभग 71 हजार रुपये का ऋण बकाया था। लगातार इलाज एवं घरेलू खर्चों के कारण परिवार दयनीय स्थिति में पहुंच चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से ऋण की सम्पूर्ण धनराशि जमा कराते हुए परिवार को ऋणमुक्त कराया।
50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


