उत्तराखंड में मरीजों की देखरेख करने वाले नर्सिंग अधिकारियों के संघों में खींचतान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों के संघों में खींचतान हो रही है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यकाल बढ़ाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग में पैसे वसूली के आरोपों पर जांच बैठाई गई है। नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के विरोध ने और भी विवाद उत्पन्न कर दिया है।

उत्तराखंड में मरीजों की देखरेख करने वाले नर्सिंग अधिकारियों के संघों में खींचतान

उत्तराखंड में मरीजों की देखरेख करने वाले नर्सिंग अधिकारियों के संघों में खींचतान पैदा हो गई है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा की नर्सिंग एसो. में विवाद सुर्खियों में है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यकारिणी पर विवाद बन गया है। बैठक में दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं, कार्यकारिणी विस्तार के लिए एक पक्ष छह तो दूसरे तीन माह पर विस्तार की बात कह रहे हैं। उधर, चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यक्रम को लेकर विवाद पनपा है और पंजीकरण शुल्क से पहले धन वसूली के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में शासन ने बैठाई जांच, मंत्री ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है और प्राचार्य की कमेटी जांच कर रही है। बैठक में नहीं बनी सहमति, दोनों पक्षों के अपने तर्क

स्वास्थ्य विभाग में विवाद

स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के संगठन उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने पर रार हो गई है। एक पक्ष का कहना है कि दो तिहाई बहुमत से छह माह कार्यकाल बढ़ाया गया है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि तीन माह का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उसके बाद चुनाव होंगे। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की शनिवार को गांधी शताब्दी अस्पताल में प्रांतीय कार्यकारिणी एवं आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें 13 जनपदों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। इन दो बैठकों में दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आय व्यय का ब्योरा रखा गया। इस बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष भारती जुयाल ने कहा कि जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं आम सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से छह माह कार्यकाल बढ़ाया गया है। इस दौरान वरिष्ठ सलाहकार इंदु शर्मा, बबीता शर्मा, सुशीला पंवार, हिमांशु जोशी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष छवि घिल्डियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जयंती रावत, जानकी, सीमा धीमान, रश्मि कठैत, राखी चौहान, कविता कुशवाह, इश्मिता बिष्ट, ऋतु सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, उधर, प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र और कोषाध्यक्ष मस्तराम , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, पूर्व महामंत्री कांति राणा, बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि चर्चा के दौरान तय किया गया कि तीन महीने बाद सितंबर में चुनाव होंगे। तीन महीने बाद खाता फ्रीज करा दिया जाएगा।

नर्सिंग दिवस कार्यक्रम बहिष्कार

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का चिकित्सा शिक्षा नर्सेज संघ द्वारा विरोध करने, संघ द्वारा नर्सिंग अधिकारियों से पंजीकरण से पूर्व ही धन वसूली के आरोपों पर शासन ने जांच बैठा दी है। शासन एवं निदेशक डॉ. अजय आर्य के निर्देश पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने डॉ. वंदना बिष्ट, डॉ. शशि उप्रेती एवं डॉ. नितिन शर्मा की कमेटी बना जांच शुरू करा दी है। नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम आयोजन करने वालों में से चार वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों ने शासन में संघ पर कई गंभीर आरोप लगा शिकायत की है। आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति वाले सरकारी कार्यक्रम का संघ ने विरोध किया। संघ के गठन से पहले ही नर्सिंग अधिकारियों से रुपये वसूले गए। एक संघ कार्यकारिणी सदस्य का उत्पीड़न किया गया। संघ का पंजीकरण निरस्त करने, वसूली की जांच कराने और आरोपियों पर मुकदमे एवं जांच तक संघ के कार्यक्रमों पर रोक की मांग उठाई है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल तक भी यह मामला पहुंचा है, उन्होंने सचिव स्वास्थ्य से इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है और विस्तृत जांच को कहा है।

अध्यक्ष ने यह कहा

नर्सिंग दिवस कोई राजकीय कार्यक्रम नहीं होता है। संघ एवं संस्थान की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं किया गया था, कई लोगों ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। किसी को नहीं रोका गया है। मानसिक उत्पीड़न का आरोप बेबुनियाद है। संघ की सदस्यता का शुल्क लिया है, जिसकी रसीद दी है, इसमें कुछ गलत नहीं है। संघ के नियमों का पालन कर रहे हैं। कमेटी को जवाब दे रहे हैं। छवि धूमिल करने वालों पर विधिक कार्रवाई करेंगे।

सुपरवाइजर ड्यूटी में लापरवाही

सुपरवाइजर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे हैं। दून अस्पताल में कई नर्सिंग अधिकारियों पर सुपरवाइजर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे हैं। जिससे वार्डों में अव्यवस्था पर एमएस ने सख्त चेतावनी दी है। कई इंचार्जों ने एएनएस पर अभद्रता एवं हटाने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। एएनएस ने भी एमएस से शिकायत की है कि कई के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट बोले, सभी को जिम्मेदारी से कार्य करने को निर्देशित किया है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों के संघों में क्या विवाद है?
स्वास्थ्य विभाग में कार्यकाल बढ़ाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। एक पक्ष छह माह का कार्यकाल बढ़ाने की बात कर रहा है जबकि दूसरा पक्ष तीन माह का कार्यकाल बढ़ाने का सुझाव दे रहा है।
Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun Newsउत्तराखंड में मरीजों की देखरेख करने वाले नर्सिंग अधिकारियों के संघों में खींचतान