पंचकर्म अटेंडेंट के पद सृजित करने की मांग, मंत्री से मिले बेरोजगार

Chand Mohammad हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में, डिप्लोमा धारकों ने पंचकर्म अटेंडेंट पदों के सृजन की मांग को लेकर विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में आयुष मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने लंबित प्रस्ताव पर कैबिनेट से स्वीकृति देने की गुहार लगाई। बेरोजगारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

पंचकर्म अटेंडेंट के पद सृजित करने की मांग, मंत्री से मिले बेरोजगार

देहरादून। आयुर्वेद विभाग के ढांचे में पंचकर्म अटेंडेंट के पदों के सृजन की मांग को लेकर डिप्लोमा धारकों ने घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में आयुष मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में लंबे समय से लंबित पड़े इस प्रस्ताव को लाकर सैद्धांतिक स्वीकृति देने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन प्रदेश अध्यक्ष विकास, सचिव आशीष रुड़ियाल, प्रदीप चौहान, सुनील आनंद और विनय जोशी ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि उनके इस प्रकरण को कई साल बीत चुके हैं। दो साल पहले खुद मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में विभाग से आख्या मांगी थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते वह रिपोर्ट आज तक शासन को नहीं भेजी जा सकी है।

आयुष सचिव रंजना राजगुरु से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे इस विषय पर जल्द ही वार्ता करवाएंगी और जो भी निर्णय होगा, उससे सूचित किया जाएगा। लेकिन इस दिशा में भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।बेरोजगारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर पदों को मंजूरी नहीं दी गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।