Dehradun News: मूलभूत समस्याओं का समाधान ग्रामीणों का हक: दिनेश धनाई
Dehradun News: पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से मिलकर उनके मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क और स्वच्छ पेयजल की समस्याओं को उठाया। धनाई ने आश्वासन दिया कि वह इन जनहित के मुद्दों को संवेदनशीलता से उठाएंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
Dehradun News: नई टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्राम कोलधार, सौंदकोटी और ढरसाल गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधी भेंट की। गांव-गांव पहुंचे रहे धनाई के समक्ष ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। और सड़क, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए और समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई के समक्ष कोलधार ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धनाई ने कहा कि सड़क और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं ग्रामीणों का अधिकार हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान कोलधार विष्णु दत्त उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता उनियाल, अजय उनियाल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र दत्त उनियाल, माया राम उनियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत उनियाल, प्रधान सौंदकोटी मंगल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन नेगी, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, उप प्रधान वीनीता देवी, अध्यक्ष साधन सहकारी समिति उत्तम नेगी, प्रधान ढरसाल गांव बुद्धि प्रसाद भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी भट्ट, उप प्रधान भुवनेश्वरी देवी, देवेन्द्र दत्त उनियाल, उपेंद्र दत्त उनियाल, विनोद पाण्डेय, श्रीराम भट्ट, केंद्र सिंह चौहान, शिवराज सिंह नेगी, मनवीर सिंह नेगी, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।


