जिले के 168 सरकारी स्कूल होंगे डिजिटल, लगेंगे स्मार्ट टीवी
देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता निजी स्कूलों के बराबर लाने के लिए ये पहले की जा रही है। इस योजना के तहत जिले के छह विकासखंडों के सभी राजकीय माध्यमिक विद्या

जिले के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत 3.67 करोड़ रुपये की लागत से इन स्कूलों में 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जाएंगे। जिसके लिए जिलाधिकारी की ओर से शनिवार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सरकारी स्कूलों को डिजिटल तौर पर निजी स्कूलों के बराबर लाने के लिए ये पहले की जा रही है। इस योजना के तहत जिले के छह विकासखंडों के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं को स्मार्ट शिक्षण प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
स्मार्ट टीवी के माध्यम से ई-लर्निंग कंटेंट, डिजिटल पाठ्यसामग्री, दीक्षा पोर्टल और पीएम ई-विद्या जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। परियोजना के लिए धनराशि जिला खनन न्यास से उपलब्ध कराई गई है। इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा 5 करोड़ रुपये के सीएसआर फंड से सभी सरकारी विद्यालयों को फर्नीचरयुक्त किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


