ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनVIDEO : धर्मपुर में रंग बिरंगे फूलों संग मनाया होली का जश्न

VIDEO : धर्मपुर में रंग बिरंगे फूलों संग मनाया होली का जश्न

धर्मपुर व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं और लोगों ने आमंत्रित मेहमानों के साथ फूलों की होली...

VIDEO : धर्मपुर में रंग बिरंगे फूलों संग मनाया होली का जश्न
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 27 Feb 2018 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

धर्मपुर व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं और लोगों ने आमंत्रित मेहमानों के साथ फूलों की होली खेली।

श्री शिव मंदिर में होली मिलन की धूम रही। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता धस्माना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली विभिन्न रंगों से सजा त्यौहार है। हमारे देश में भी संस्कृति के कई रंग हैं। जो होली के रंग से मिलकर एक हो जाते हैं। उधर अपने संबोधन में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि होली आपसी प्यार और सौहार्द का मिलन है। इस मौके पर नेताओं ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने लोगों संग फूलों की होली खेली। साथ ही गले लगकर एक दूसरे को बधाई भी दी। मौके पर डा. आरपी रतूड़ी, विपिन कुमार संजय शर्मा, मुकेश सोनकर, पंकज, त्रिलोक सिंह सजवाण, महेश जोशी, कमलेश रमन, सुनील बांगा आदि कई अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें