
मीट दुकान संचालक ने 200 रुपये देकर प्लाट में फिंकवाए संरक्षित पशु अवशेष
देहरादून में एक मीट दुकान संचालक ने एक युवक को 200 रुपये देकर संरक्षित पशु के अवशेष को फेंकवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि वह फरार है। हंगामे के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हुए और सड़क जाम कर दी।
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर के परम विहार स्थित खाली प्लाट में संरक्षित पशु के अवशेष मीट दुकान संचालक ने एक युवक को 200 रुपये देकर फिंकवाए थे। मीट दुकान से कट्टा लेकर भट्टा मैदान में फेंकने युवक के बयानों के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मीट दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकान संचालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामला बुधवार देर रात का है। परम विहार स्थित खाली प्लाट में संरक्षित पशु अवशेष मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हुए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी।

भीड़ ने प्रदर्शन करते हुए बाजार चौकी के पास स्थित मीट की दुकानों तक पहुंची। वहां संरक्षित मीट बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कई थानों की फोर्स बुलाकर मौके पर स्थिति संभाली गई। लोगों ने सड़क भी जाम की। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले में जांच की गई। इस दौरान पता लगा कि अवशेष का कट्टा राहुल कुमार नाम के युवक ने फेंका था। उससे पूछने पर पता लगा कि न्यू पटेलनगर विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित दून मटन शाप के मालिक ने उसे कबाड़ का कट्टा बताते हुए प्लाट में फेंकने को कहते हुए 200 रुपये दिए थे। फेंकने वाला मजदूरी करता था, उसने 200 रुपये के लिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले में पटेलनगर कोतवाली के दरोगा बलदीप सिंह की ओर से आरोपी मीट दुकान संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


