Dehradun News: डीएम ने हाईरिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं से दूरभाष पर हाल जाना

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: फोटो-डीएम ने जलभराव, सड़क सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, जनसुविधाओं और डेंगू नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश

Dehradun News: डीएम ने हाईरिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं से दूरभाष पर हाल जाना

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून तैयारियों को लेकर आयेाजित बैठक में जलभराव, सड़क सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, जनसुविधाओं और डेंगू नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। डीएम ने हाईरिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं से दूरभाष पर हाल पूछकर समस्याएं जानीं। डीएम ने सीएमओ को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए।

मानसून तैयारियों की समीक्षा

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने रिस्पना व बिंदाल नदी किनारे बसे संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी और नालों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को तुरंत गड्ढामुक्त करने की चेतावनी दी गई। लापरवाही बरतने वाले गेल के ठेकेदार पर जुर्माना लगाने और दुर्घटना होने पर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों को फुल बाजू की ड्रेस में बुलाने को कहा गया। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों की 'हाईरिस्क प्रेगनेंसी' महिलाओं की निरंतर मॉनिटिरिंग करने और प्रसव से एक सप्ताह पहले ही उन्हें नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश सीएमओ को दिए गए। उन्होंने लटकते तारों को ठीक करने के लिए टास्कफोर्स गठित करने, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने और चिह्नित 23 जर्जर भवनों (न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर) के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शहर में नहर एवं अण्डरग्राउंड नहर के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

नगर निगम की रिपोर्ट

नगर निगम ने 23 भवन चिन्हित किए

बैठक में नगर निगम प्रबंधन ने डीएम को बताया कि नगर क्षेत्र में 23 जर्जर भवनों की लिस्ट तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 न्यायालय में लम्बित वाद वालें भवनों को छोड़कर जनसुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे शेष भवनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य के लिए क्या निर्देश दिए?
जिलाधिकारी ने हाईरिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं की निरंतर मॉनिटिरिंग करने और प्रसव से एक सप्ताह पहले ही उन्हें नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।