Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDevprayag Residents Protest Against New Mining Leases by L T Company
बागवानी नदी के खनन पट्टे निरस्त करने की मांग डीएम से की

बागवानी नदी के खनन पट्टे निरस्त करने की मांग डीएम से की

संक्षेप:

नई टिहरी में देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा ने डीएम टिहरी से मुलाकात कर बागवानी नदी के किनारे एल एंड टी कंपनी को नए खनन पट्टे देने का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने पट्टे निरस्त करने की मांग की और आंदोलन की...

Oct 09, 2025 02:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

नई टिहरी। देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम टिहरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए एल एण्ड टी कंपनी को बागवानी नदी किनारे नए खनन पट्टे देने का विरोध करते हुए पट्टों को निरस्त करने की मांग की। पट्टे निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरूवार को गणेश भट्ट व ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम टिहरी से मुलाकात ज्ञापन सौंपते हुए गणेश भट्ट ने कहा कि बागवानी ग्रामसभा व क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्य सरकार ने एल एण्ड टी कम्पनी को बागवानी नदी किनारे स्थित नए खनन पट्टे आवंटित करना का सभी विरोध करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पहाड़ों में बड़ी-बड़ी कम्पनियों को विकास के नाम पर ठेके दे रही है। जिस कारण पहाड़ खोखले हो रहे हैं।