स्थानीय मुद्दों को लेकर संगठन व आम लोग भी सामने आए: विधायक किशोर उपाध्याय

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि विधानसभा में विकास कार्य नियमित रूप से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। मेडिकल कालेज का प्रस्ताव दिया गया है और एक्स्ट्रा स्पेस के मामले पर पुर्नवास निदेशक स्तर पर कार्यवाही शुरू हो गई है। नगर में सड़कों के डामरीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा।

स्थानीय मुद्दों को लेकर संगठन व आम लोग भी सामने आए: विधायक किशोर उपाध्याय

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी विधानसभा में विकास कार्यों को नियमित रूप से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। मेडिकल कालेज का प्रस्ताव महानिदेशक स्वास्थ्य को सौंप दिया गया है। जिसे लेकर कार्यवाही गतिमान है। एक्स्ट्रा स्पेस को लेकर भी पुर्नवास निदेशक स्तर पर निस्तारण की कार्यवाही सीएम धामी के माध्यम के निर्देश से शुरू करवा दी गई है।

स्थानीय मुद्दे

विधायक उपाध्याय ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कहा कि स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता व संगठन भी आगे आए और अपने मुद्दों को सही प्लेटफार्म पर रखने का काम करें। प्राय: देखा जा रहा है कि काम शुरू हो जाने के बाद कामों को लेकर खामियों बताई जा रही हैं। जिसके चलते बाद में कुछ करने की स्थिति नहीं रह जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विकास के मुद्दों पर होने वाली बैठकों में अधिकाधिक प्रतिभाग कर लोग अपनी बातों को प्रखरता से रखने का काम करें। विधायक ने कहा कि लगभग 11 सौ लोगों की एक्स्ट्रा स्पेस के मामले सामने आए हैं। जिसे लेकर पुर्नवास निदेशक स्तर पर निस्तारण की कार्यवाही शुरू करवा दी गई है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति अपने मामले पुर्नवास निदेशक के समक्ष रखे। जिस पर सम्यक विचारापरांत उचित कार्यवाही की जायेगी। दिक्कत आने पर मुझसे मुलाकात भी करें। इसके अलावा नगर की आंतिरक सड़कों के डामरीकरण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए पालिका के सहयोग से लगभग 23-24 किमी की आंतरिक सड़कों के हालात जल्द सुधरेंगे। टीनशेड निवासियों को लेकर भी समिति बनाकर निर्णायक स्थिति लाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि यहां रहने वालों को नियमित आवंटन या लीज मिल पाए।

पेयजल और सीवर समस्याएँ

नगर में पेयजल, सीवर सहित अन्य समस्याओं को लेकर विधायक ने कहा कि टीएचडीसी से नगर को पालिका ने जिस दौरान हैंडओवर लिया, उस दौरान समस्याओं पर विस्तृत वार्ता नहीं की गई। जिसके कारण आम नगर में समस्याओं का अंबार है। आधे-अधूरे शहर को हैंडओवर लिए जाने से से शहर में समस्यायें के साथ ही एक इंच भूमि भी पालिका के पास नहीं है। इसके लिए पालिका सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर केंद्र व राज्य सरकार तक समस्याओं को सामने लाने का काम करें। जिसके लिए पूरा सहयोग किया जायेगा।

भाजपा नेता मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, महामंत्री बलवंत रावत, बीकेटीसी मेंबर दिनेश डोभाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, जिला मीडीया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, विजय कठैत, विनीत उनियाल, सीमा नेगी, जयेंद्र सिंह, रणवीर आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टिहरी विधायक ने किस प्रकार के विकास कार्यों की जानकारी दी?
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि टिहरी विधानसभा में विकास कार्य नियमित रूप से आगे बढ़ाए जा रहे हैं, जिसमें मेडिकल कालेज का प्रस्ताव और एक्स्ट्रा स्पेस के मामलों का निस्तारण शामिल है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।