भाजपा की ओर से महानगर कार्यालय में वाल्मीकि जयंती को धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने महर्षि वाल्मीकि को महान बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
गुरुवार को परेड मैदान स्थित महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उत्तराखण्ड वासियों को महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज भी समाज में भगवान के रूप में स्थापित महर्षि वाल्मीकि के संदेश जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे विश्व को मार्गदर्शन देने का कार्य किया, उसे भूलाया नहीं जा सकता है। महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने आह्वान किया कि अनुसूचित वर्ग एवं अन्य वर्ग संकल्प लेकर सामाजिक समरसता के भाव के साथ महर्षि वाल्मीकि के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर एनएचपीसी के निदेशक व वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने अनुसूचित जाति के हित के लिए केंद्र व राज्य सरकार के फैसलों को गिनाया। कैंट विधायक हरबंस कपूर और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनुसूचित वर्ग से जुड़ी प्रतिभाओं में तिलक राज, पुर्णिमा, विनीता, करण घाघट, सोमचंद छाछड़, संजय को सम्मानित किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने अजय भट्ट को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रविन्द्र कटारिया, स्वेडिया, धर्मपाल घाघड़, पार्षद नीतू वाल्मीकि, विपिन चंचल, विनोद महार, सीताराम भट्ट, राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, हरीश डोरा, आदित्य चौहान, बृजलेश गुप्ता, श्याम पंत, राजेश रावत, महेश पांडे, पूनम नौटियाल, विशाल गुप्ता, उमा नरेश तिवारी, उदय सिंह पुण्डीर, विनोद रांगड़, श्रीविमला गौड़, अशोक बंसल, महेश गुप्ता, सुभाष बालियान, संजय, पिंकी सेमवाल, सविता वर्मा, अर्चना बागड़ी, सतेंद्र नेगी, धर्मपाल घांघट, आनन्द प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे।
वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाया
प्रदेश वाल्मीकि समाज कल्याण समिति रायपुर शाखा ने भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रकला और निबंध प्रतियोगता का आयोजन किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया। गुरुवार को आयुध निर्माणी रायपुर के मिलन मंदिर सामुदायिक केंद्र में वाल्मीकि जयंती को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक डीएम पुरी और आप्टो इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने किया। उन्होंने मौजूद लोगों से महर्षि वाल्मीकि के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ व पूर्व विधायक राजकुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान थे, उन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता है। समिति के महामांत्री अनिल कुमार ने मौजूद लोगों का धन्यवाद देते हुए समाज की उन्नति करना व कुरीतियों को त्यागने की बात लोगों से कही। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया। मौके पर टीसी बैचेन, हर स्वरूप, सुदेश कुमार, इंदर सिंह, रामप्रसाद, मुकेश कुमार, अजय, महेश कुमार, बीरपाल, अमरनाथ बोहते, योगेश चंद, चमनलाल, सुखपाल, सुखविजंदर, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने वाल्मीकि मंदिर में टेका मत्था
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने इंद्रेश नगर में वाल्मीकि मंदिर में मत्था टेककर उन्हें याद किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन काफी प्रेरणा दायक था। उन्होंने मर्यादा, प्रेम व सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने रामायण की रचना की। इसलिए हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अरूण वाल्मीकि, संजय शर्मा, पंकज मेसोन, महेश जोशी, राजेश कुमार, निक्कू, आशीष, रूपेश चंचल, विक्की चंचल, मोहनलाल, रमन, रविंद्र आदि मौजूद थे।
ब्रहमपुरी में वाल्मीकि मंदिर में हुई पूचा अर्चना
वाल्मीकि महासभा क्लेमेन्टाउन ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर ब्रहमपुरी में पूजा अर्चना करके सामूहिक हवन किया। इसके बाद प्रसात वितरण किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि महासभा के अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सुनील राजोरिया, सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, धर्मवीर, दीपक कुमार, शेाखर कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस की आरे से कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि समाज हित में असहाय लोगों के लिए रक्तदान करना चाहिए। श्रम कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ऐस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाने चाहिए। इस अवसर पर लालचंद शर्मा, दिनेश कौशल, आनन्द जगूड़ी, जहांगीर खान, वसीम अली, पूनम कंडारी, शुभम कटेजा, अभिषेक गुप्ता, किशोर उनियाल, जगदीश चौहान, शिवम कुमार, अरूण बलूनी, विजय कुमार आदि माजूद थे।