Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDera Doon Controversy City Qazi Meeting Canceled Amid Dispute
शहर काजी पर उलमा और जिम्मेदारों की बैठक स्थगित, ये वजह आई सामने

शहर काजी पर उलमा और जिम्मेदारों की बैठक स्थगित, ये वजह आई सामने

संक्षेप:

देहरादून में शहर काजी को लेकर विवाद के चलते उलमा और जिम्मेदारों की बैठक रद्द हो गई है। मुफ्ती सलीम अहमद कासमी और अन्य ने बैठक बुलाई थी, जिसमें शहर काजी के फैसले और मुआविन कमेटी के गठन पर चर्चा होनी थी। विवाद के कारण वक्फ बोर्ड ने नियुक्ति रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

Dec 02, 2025 11:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। शहर काजी को लेकर छिड़े विवाद के बीच शहर के उलमा और जिम्मेदारों की अहम बैठक रद्द हो गई है। बैठक धामावाला जामा मस्जिद में मंगलवार को नौ बजे काजी ए शरीयत मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, इमाम संगठन अध्यक्ष मुफ्ती रईस कासमी और जमीयत उलमा ए हिंद के जिला महासचिव कारी आबिद ने बुलाई थी। तीनों की ओर से जारी संदेश में बताया गया कि बैठक में शहर काजी बनाए जाने के फैसले पर गौर-व-खौज, चंद व्यक्तियों पर एक मुआविन कमेटी के गठन पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को जामा मस्जिद कमेटी पलटन बाजार ने मुफ्ती हशीम सिद्दीकी को शहर काजी बना दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिस पर विवाद पैदा हो गया था। राय न लेने पर उलमा बेहद खफा है। वक्फ बोर्ड ने भी कमेटी को नियुक्ति रद्द के निर्देश दिए हैं। उधर, उलमा एवं जिम्मेदारों की बैठक रद्द होने के पीछे बताया जा रहा है कि आपसी सहमति से इस विवाद का कोई हल निकलने जा रहा है। कई उलमा, शहर के जिम्मेदार इस मसले का हल सर्वसम्मति और बिना किसी नाइत्तफाकी से चाहते हैं। मामले को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वक्फ बोर्ड या कमेटी का काम शहर काजी बनाना नहीं है। उलमा एवं जिम्मेदार ही आपस में बैठक करके शहर काजी पर अपना फैसला लें।