निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने की उठाई मांग
महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बीएलओ सहायकों की नियुक्तियों पर अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।

फोटो....... देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बीएलओ सहायकों की नियुक्तियों पर अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पर चुनाव आयोग के अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हाल ही में बीएलओ सहायकों की नियुक्ति की गई है, जिसमें कई स्थानों पर सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पचवादून संजय किशोर, बीएलए 1 रायपुर सत्येंद्र पंवार, बीएलए 1 मसूरी गोदावरी थापली और बीएलए 1 चकराता उमा दत्त जोशी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


