लापता युवती की बरामदगी को लेकर गोवर्धनपुर चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

लक्सर क्षेत्र के गोवर्धनपुर कस्बे से दो दिन पहले लापता हुई युवती की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विधायक उमेश कुमार ने भी स्थिति का जायज़ा लिया और पुलिस अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने के लिए कहा।

लापता युवती की बरामदगी को लेकर गोवर्धनपुर चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा

लक्सर। लक्सर क्षेत्र के गोवर्धनपुर कस्बे से दो दिन पहले लापता हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से युवती को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। सूचना मिलने पर विधायक उमेश कुमार ने भी मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से युवती की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।