गायक मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठाई

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर डीएवी कॉलेज में छात्र संघ समारोह के दौरान हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने मंच पर अभद्र भाषा के प्रयोग की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गायक मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठाई

देहरादून। विभिन्न संगठनों की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया। इसके माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएवी कॉलेज में आयोजित हुए छात्र संघ समारोह के दौरान मंच पर गाली गलौज करने के मामले में हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभी ने मंच पर छात्रों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर नवनीत गुंसाई, सीपीएम सचिव अनंत आकाश, सीटू के जिला महामंत्री व डीएवी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी महामंत्री बालेश बबानिया, सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, रविन्द्र नौडियाल, चिंतन सकलानी, गुरूप्रसाद, हरीश कुमार, सन्नी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।