दून में चढ़ा पारा, होली पर मौसम साफ
Mar 03, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में मार्च के पहले सप्ताह में तापमान बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। होली के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम निदेशक ने बताया कि छह मार्च से मौसम शुष्क रहेगा और सात मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

देहरादून। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान चढ़ने लगा है। दून में मंगलवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को होली पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आगामी छह मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। सात मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


