देहरादून टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र
देहरादून टेंट वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन चकशाह नगर में हुआ। पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने पिछले तीन वर्षों का विवरण प्रस्तुत किया। चुनाव में सुभाष चंद्र यादव को पुनः अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और अन्य पदों पर नए सदस्यों का चयन किया गया। सम्मेलन में कई सदस्य उपस्थित रहे।

देहरादून। देहरादून टेंट वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को चकशाह नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने एसोसिएशन के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सुभाष चंद्र यादव को पुनः अध्यक्ष और सुनील कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। अमरीक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा महामंत्री और आनंद सागर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अरुण मित्तल को प्रचार मंत्री और अंकुर विश्नोई को उप प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।
सम्मेलन में संरक्षक सरदार बियंत सिंह सहित चंद्र मोहन नेगी, अजय टंडन, जितेंद्र सिंह चौहान और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


