मैडाथॉन से देंगे नदियों के संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर देहरादून के प्रमुख छात्र कार्यकर्ता समूह ‘मेकिंग ए डिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस’ (मैड) की ओर से रविवार 7 जून को परेड ग्राउंड स

मैडाथॉन से देंगे नदियों के संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर देहरादून के प्रमुख छात्र कार्यकर्ता समूह ‘मेकिंग ए डिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस’ (मैड) की ओर से 7 जून को परेड ग्राउंड से महादौड़ मैडाथॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। मैडाथॉन को मेयर सौरभ थपलियाल हरी झंडी दिखाएंगे। शुक्रवार को प्रेस क्लब में संस्था के समन्वयक आर्ची बिष्ट ने बताया कि इसमें लगभग 4,000 से 5,000 धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया कि इस बार इस महादौड़ का मुख्य विषय ‘देहरादून की सूखती और मरती तीन नदियों के लिए दौड़’ रखा गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय जल निकायों को बचाना और कचरे के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस आयोजन को पर्यावरण-अनुकूल रखा गया है। इसमें विनाइल के विज्ञापनों की जगह हाथ से बने शत-प्रतिशत सूती कपड़े के बैनर, पुनर्चक्रित कचरे से सजावट और एकल-उपयोग प्लास्टिक के कपों के स्थान पर 5,000 इस्पात (स्टील) के पुनः उपयोग होने वाले गिलासों की व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।