Dehradun News: दून अस्पताल में बच्ची की मौत पर सुराज सेवा दल का प्रदर्शन
Dehradun News: फोटो... -मासूम कृतिका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने स्वास्थ्य

Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सुराज सेवा दल ने 13 वर्षीय मासूम कृतिका की मौत के मामले में दून अस्पता और स्वास्थ्य मंत्री के आवास के समीप धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मंगलवार को सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दून अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता यमुना कालोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेशजोशी ने बताया कि गोविंदगढ़ निवासी बालिका की तबीयत खराब थी।
एक सप्ताहपहले उसे उपचार के लिए दून अस्पताल लाया गया। 12 अक्टूबर की रात बालिका ने दम तोड़ दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अध्यक्ष रमेश जोशी ने जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक सुराज सेवा दल का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में जिला संठन मंत्री नितिन कटारिया, विजेंद्र भाई, इंतजार प्रधान, नौशाद प्रधान, प्रदीप प्रधान, तुलसी प्रधान, हाजी इरफान, हाजी इसरार, फिरोज, प्रियांशु, हाकम प्रधान, अमित अग्रवाल, शिवम, आदित्य, आशीष, सुनीता साहनी, पूजा नेगी, अरविंद सहित सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट का कहना है कि बच्ची को 8 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। उस समय उसे बहुत तेज बुखार था और वह रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस (सांस लेने में तकलीफ) व सेप्टिक शॉक में थी। पीडियाट्रिक विभाग में उसे बिल्कुल सही इलाज दिया गया। परिवार के गरीब होने के कारण इलाज मुफ्त किया गया और डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, बाद में रेस्पिरेटरी कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मौत हो गई। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। मामले की रिपोर्ट मंत्री और निदेशक स्तर पर भेज दी गई है।

