Dehradun Police Solve Burglary Case Arrest Suspect and Recover Jewelry Worth 3 Lakhs बंद घर से लाखों के गहने चोरी में एक गिरफ्तार, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun Police Solve Burglary Case Arrest Suspect and Recover Jewelry Worth 3 Lakhs

बंद घर से लाखों के गहने चोरी में एक गिरफ्तार

देहरादून में राजपुर थाना पुलिस ने चार महीने पहले हुई चोरी का खुलासा किया है। आरोपी मन बहादुर थापा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने बंद घर से लगभग तीन लाख रुपये के गहने चुराए थे। आरोपी नशे का आदी है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 15 April 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
बंद घर से लाखों के गहने चोरी में एक गिरफ्तार

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर थाना पुलिस ने चार महीने पहले बंद घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। एक आरोपी गिरफ्तार करते हुए उससे करीब तीन लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं।

राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि बीते 17 दिसंबर को अमन निवासी मिस्टिक हिल्स कॉलोनी, राजपुर ने केस दर्ज कराया। बताया कि चोर उनके बंद मकान का ताल तोड़कर नगदी और गहने चुराकर ले गए। केस दर्ज कर मामले में जांच आईटी पार्क चौकी इंचार्ज दीपक द्विवेदी को दी गई। उन्होंने मंगलवार को धोरण रोड इलाके से चोरी के आरोपी मन बहादुर थापा उर्फ कालू उम्र 26 वर्ष निवासी धनौला, सहस्रधारा को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर करीब तीन लाख रुपये के गहने बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। उसने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।