महिलाओं की मदद के लिए बजाएं सीटी, देहरादून पुलिस की अनोखी पहल
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने ‘नई पहल आवाज’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर की 60 सिटी बसों की सीटों के पीछे सीटी लगाई जा रही है। छेड़छाड़ होने पर महिलाएं तुरंत सीटी बजा सकती...
महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने ‘नई पहल आवाज’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर की 60 सिटी बसों की सीटों के पीछे सीटी लगाई जा रही है। छेड़छाड़ होने पर महिलाएं तुरंत सीटी बजा सकती हैं। ऐसा करने से आरोपी को मौके पर ही पकड़ा जा सकता है।
सोमवार को परेड ग्राउंड में एडीजी अशोक कुमार, यातायात निदेशक केवल खुराना, डीआईजी पुष्पक ज्योति और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान बसों की सीटों के पीछे सीटी लगाई गई है। एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि बस में किसी महिला से कोई छेड़खानी करता है तो वे बिना कुछ बोले सिर्फ सीटी बजा सकती हैं। सीटी बजते ही आसपास के लोग और चालक-परिचालक उसकी मदद के लिए आएंगे। पहले चरण में पुलिस ने 60 बसों का चयन किया है। प्रत्येक बस में 30-30 सीटियां लगेंगी। उन्होंने इसका दुरुपयोग न करने की भी अपील की।
सभी बसों में पुलिस का नंबर
सभी सिटी बसों में पुलिस स्टीकर लगा रही है। इस कुछ महत्वपूर्ण नंबर लिखे हैं। घटना के दौरान इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति फोन कर सकता है।
ये नंबर हैं
100, 1090, 9411112972, 108, 9411112725, 9411112775, 9411112478, 9411112131 आदि।
बस चालक बोले- पुलिस तो छोड़ देती है
कार्यक्रम के दौरान कुछ सिटी बस चालक व परिचालकों ने पुलिस ने कहा कि घटना के बाद कई दफा हम मदद करते हैं। आरोपियों को थाने तक ले जाते हैं। लेकिन पुलिस कुछ समय बाद छोड़ देती है। ऐसे में उस व्यक्ति से बेवजह दुश्मनी पैदा होती है। इस दौरान एडीजी ने उनको कार्रवाई का भरोसा दिलाया और सहयोग की अपेक्षा की।