Dehradun News: बुजुर्ग महिला का 85 लाख का मकान फर्जीवाड़े से बेचा, जमीन भी कब्जाई, आठ पर केस

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में 76 वर्षीय बीमार महिला की संपत्ति हड़पने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि धोखे से तैयार कराई गई आटर्नी का इस्तेमाल कर करीब 85 लाख रुपये का मकान बेच दिया गया और बिक्री की रकम हड़प ली गई। महिला की 64 वर्गफुट जमीन पर भी फर्जी दस्तावेजों से कब्जे का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dehradun News: बुजुर्ग महिला का 85 लाख का मकान फर्जीवाड़े से बेचा, जमीन भी कब्जाई, आठ पर केस

Dehradun News: डालनवाला क्षेत्र में एक 76 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को विश्वास में लेकर धोखे से आटर्नी तैयार कराने और उनका करीब 85 लाख रुपये का मकान बेचने का आरोप लगा है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी खाली जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से गुहार लगाने के बाद डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड निवासी कुसुम पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सेवक आश्रम रोड, करनपुर में उनकी संपत्ति है। आरोप है कि अमनदीप सिंह होशियारपुर, पंजाब ने उनके परिवार से जान-पहचान बढ़ाकर उन्हें विश्वास में ले लिया।

20 दिसंबर 2023 को पीड़िता अपने एक प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने अमनदीप के साथ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून गई थीं, जहां आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से विक्रय पत्र के कागजों के साथ धोखे से पहले से तैयार एक आटर्नी पर भी उनके हस्ताक्षर करवा लिए। इसी आटर्नी का दुरुपयोग कर अमनदीप ने तीन जुलाई 2024 को पीड़िता के सेवक आश्रम रोड स्थित लगभग 85 लाख रुपये कीमत के मकान का बैनामा पड़ोसी सोनिया चौधरी के नाम कर दिया और सौदे की रकम खुद हड़प ली। इस बैनामे में सोनिया के पति अरविंद सिंह और करीबी मोहन सिंह निवासी सरखेत, मालदेवता गवाह बने। आरोपियों ने शासन-प्रशासन में अपनी पकड़ का हवाला देकर पीड़िता को धमकाया भी। वहीं, सेवक आश्रम रोड स्थित पीड़िता की 64 वर्गफुट खाली भूमि पर पड़ोस में रहने वाले सक्सेना परिवार ने फर्जी अनुबंध पत्र बनाकर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर पीड़िता के बच्चों को मोबाइल पर अनुबंध पत्र की फोटो भेजकर गाली-गलौज की गई और धमकाया गया। पूर्व में मई और अगस्त 2025 में दी गई शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने दोबारा एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। डालनवाला पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमनदीप सिंह, सोनिया चौधरी, अरविंद्र सिंह, मोहन सिंह, नीलम सक्सेना, अनूप सक्सेना, कार्तिक सक्सेना और उमंग सक्सेना के फर्जीवाड़े की धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: बुजुर्ग महिला का 85 लाख का मकान फर्जीवाड़े से बेचा, जमीन भी कब्जाई, आठ पर केस