छह किलों गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने महिला तस्कर निर्मला को 5.992 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वह रात में सेलाकुई में गांजे की डिलीवरी देने जा रही थी। पुलिस ने उसे संदिग्ध अवस्था में रोका और उसकी तलाशी में गांजा बरामद हुआ। उसके पति को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

छह किलों गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर पुलिस ने महिला तस्कर को 5.992 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गांजे की डिलीवरी देने सेलाकुई जा रही थी।सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह पुंडीर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। चमनपुरी से ब्रह्मपुरी की ओर कालाग्राउंड के पास पहुंचे तो कंधे पर बैग टांगे एक महिला पुलिस को देखकर अचानक घबरा गई और वापस मुड़कर तेजी से जाने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे गेट के पास रोक लिया।

तब महिला की पहचान निर्मला (40 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र साहनी हाल निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर, मूल निवासी बिहारी के रूप में हुई। महिला सिपाही ने उसकी तलाशी ली तो उसके काले रंग के बैग के अंदर लाल पॉलिथीन में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक महिला रात के अंधेरा का फायदा उठाकर गांजे की यह खेप सेलाकुई पहुंचाने जा रही थी। यह गांजा कुछ समय पहले उसके पति ने लाकर दिया था। महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पति को भी केस में आरोपी बना लिया गया है। दोनों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।