गौकशी की रेकी करने आया बदमाश दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद

Mar 14, 2026 03:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून पुलिस ने टी-स्टेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आमिर उर्फ कल्लू नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौकशी के लिए रेकी कर रहा था। उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है और फरार साथी की तलाश जारी है।

गौकशी की रेकी करने आया बदमाश दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद

देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने टी-स्टेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ क्षेत्र में गौकशी के लिए रेकी करने आया था। उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह की टीम ने मोहनपुर चौराहे के पास संदिग्ध हालत में खड़े आमिर उर्फ कल्लू निवासी रुड़की को घेराबंदी कर पकड़ा, जबकि उसका साथी गुलबहार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी में आमिर के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वे पिछले 10 दिनों में टी-स्टेट इलाके में दो बार गौकशी की घटना को अंजाम दे चुके हैं और शुक्रवार रात भी रेकी करने आए थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है और फरार साथी की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।