Dehradun News: पीजी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीज परेशान
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टरों का धरना छठे दिन भी जारी है। स्टाइपेंड न बढ़ाने के विरोध में हड़ताल के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। डॉक्टरों की मांग है कि स्टाइपेंड 70 हजार से बढ़ाकर 1.10 लाख किया जाए।
पीजी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीज परेशान
Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में पीजी डॉक्टरों का धरना रविवार को भी जारी है। स्टाइपेंड न बढ़ाने को लेकर पीजी डॉक्टर छठे दिन भी हड़ताल पर है। हड़ताल की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। इमरजेंसी में भर्ती होने एवं फाइल बनवाने और मरीज को देखने तक में घंटों लग रहे हैं। ओटी बुरी तरह प्रभावित है और ओपीडी में भी सेवाएं प्रभावित है। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत राठी का कहना है कि जब तक लिखित में नहीं दिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि उनकी मांग 70 हजार से बढ़ाकर स्टाइपेंड 1.10 लाख करने की है।


