Dehradun News: कठपुतली शो से दिया स्वच्छ वायु का संदेश

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून में स्वच्छ वायु दिवस सप्ताह के द्वितीय दिवस पर नगर निगम ने वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वेस्ट वॉरियर्स एनजीओ ने कठपुतली शो के माध्यम से प्रदूषण के कारणों और बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में लोगों को कचरे का उचित निस्तारण और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया।

Dehradun News: कठपुतली शो से दिया स्वच्छ वायु का संदेश

Dehradun News: देहरादून। स्वच्छ वायु दिवस सप्ताह के द्वितीय दिवस पर नगर निगम देहरादून की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वेस्ट वॉरियर्स एनजीओ ने कठपुतली शो के माध्यम से लोगों को प्रदूषण के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में खुले में कूड़ा जलाने से बचने, कचरे का उचित निस्तारण व स्रोत पर कचरा पृथक्करण करने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने का संदेश दिया गया। लोगों से स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल गतिविधियां अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ दून स्वस्थ दून का संदेश देते हुए बताया गया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

Mahavir chauhan

लेखक के बारे में

Mahavir chauhan

शॉर्ट बायो: महावीर चौहान पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव
महावीर चौहान प्रिंट मीडिया में 2011 से सक्रिय हैं। महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में दैनिक हिन्दुस्तान में हरिद्वार से सफर शुरू किया। इसके बाद हल्द्वानी तैनात रहे। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।

कॅरियर का सफर
महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की,जहां उन्होंने सिटी टीम में बतौर रिपोर्टर करीब एक साल तक कार्य करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र के साथ नए सफर की शुरुआत की। हरिद्वार में ढाई साल तक रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया। 2014 से सितंबर 2015 तक हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर सुपर स्ट्रिंगर कार्य किया। सितंबर 2015 से दिसंबर 2019 तक हल्द्वानी यूनिट में सब एडिटर के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
जवाहर नवोदय विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नाहन और पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से मास कॉम किया। इस दौरान आकाशवाणी नजीबाबाद उत्तरप्रदेश के साथ कार्य किया। शिमला में दूरदर्शन में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

एंटरटेनमेंट और विजन
लाइफस्टाइल विषयों, बाजार, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि विषयों पर महावीर चौहान की गहरी समझ है। समय- समय पर सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। मौजूदा समय में देहरादून में नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, कैन्ट बोर्ड, सिंचाई विभाग, उपभोक्ता फोरम की कवरेज कर रहे हैं। महावीर चौहान का मानना है कि पाठकों का भरोसा बरकरार रखने के लिए तथ्यपरक पत्रकारिता जरूरी है।

विशेषज्ञता
दून शहर की विभिन्न योजनाओं को लेकर गहरी समझ।
नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी से संबंधित प्रोजेक्ट।
इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टर प्लान जैसे विषयों पर पकड़।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: कठपुतली शो से दिया स्वच्छ वायु का संदेश