मुर्गों से भरी गाड़ियों पर नगर निगम की तड़के कार्रवाई, गंदगी और दस्तावेजों की कमी पर चालान
देहरादून नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बिक्री के लिए लाए जा रहे मुर्गों से भरे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। निगम ने गंदगी और आवश्यक दस्तावेज की कमी पर चेकिंग की और चालान किए। पशु क्रूरता के मामले भी उजागर हुए।
देहरादून। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार तड़के शहर में बिक्री के लिए लाए जा रहे मुर्गों से भरे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान कई गाड़ियों में गंदगी मिलने के साथ ही परिवहन और खरीद-बिक्री से संबंधित आवश्यक बिल एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर संबंधित वाहन संचालकों के चालान किए गए। नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुर्गों के परिवहन में पशु क्रूरता के मामले भी सामने आए। कई वाहनों में क्षमता से अधिक मुर्गे भरे गए थे, जिससे उन्हें पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी।
यह पशु कल्याण संबंधी नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और पशु कल्याण के मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा ऐसे मामलों में नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने व्यापारियों और वाहन संचालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही मुर्गों का परिवहन करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


