सीएम हेल्पलाइन की सूचना पर आरके पुरम में बंदर पकड़ने पहुंची टीम
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने आरके पुरम जोगीवाला क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायत की थी। प्रशासन हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बंदरों की समस्या का समाधान कर रहा है।

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम आरके पुरम जोगीवाला क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकार डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। टीम क्षेत्र में सक्रिय बंदरों को पकड़ने का अभियान चला रही है। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल के समय में हरिद्वार व आसपास के इलाकों में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन समय-समय पर अभियान चला रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


