Dehradun News: विधायक सविता कपूर ने किया विजय पार्क में सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
Dehradun News: देहरादून के विजय पार्क में कैंट विधायक सविता कपूर ने सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर जनसुविधाओं के लिए सड़क, नाली सहित विभिन्न कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। नई सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कपूर ने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य जारी रखने की बात कही।
Dehradun News: देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने विजय पार्क में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर सड़क सुविधाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि विजय पार्क में सीसी सड़क का निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सविता कपूर ने कहा कि जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना और क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

