Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun Medical College Hospital Welcomes 27 New Doctors to Alleviate Patient Care
दून अस्पताल को मिले 27 डॉक्टर, मरीजों को बड़ी राहत

दून अस्पताल को मिले 27 डॉक्टर, मरीजों को बड़ी राहत

संक्षेप: देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 27 नए डॉक्टर मिले हैं। शासन ने उनके चयन की अनुमति दी है, और वे जल्द ही ज्वाइन करेंगे। डॉक्टरों की तैनाती से बर्न यूनिट, कार्डियोलाजी, यूरोलाजी और सर्जरी में...

Sat, 25 Oct 2025 11:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 27 नए डॉक्टर मिल गए है। उनके चयन पर शासन ने अनुमति दे दी है। सात से दस दिन में डॉक्टर ज्वाइन कर लेंगे। डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल में सबसे ज्यादा राहत बर्न यूनिट, कार्डियोलाजी, यूरोलाजी व सर्जरी आदि विभागों में मरीजों को मिलेगी। इन संविदा डॉक्टरों का चयन कालेज में विगत दिनों इंटरव्यू में हुआ था। जिनकी नियुक्ति के लिए अब शासन से अनुमति मिल गई है। अपर निदेशक और एमएस डॉ आरएस बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि डॉक्टरों की सूची शासन को भेजी थी।

जिस पर शासन ने अनुमति दे दी है। डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों के इलाज समेत छात्रों के शिक्षण कार्य में भी काफी राहत मिलेगी। मरीजों को हो रही थी परेशानी अस्पताल में सर्जरी, बर्न यूनिट और सुपर स्पेशियलिटी विभागों में डाक्टरों की भारी कमी है। जिससे मरीजों को इलाज व सर्जरी में मुश्किल हो रही है। शासन के एक आदेश के चलते दून मेडिकल कालेज में भर्ती प्रक्रिया पांच माह तक ठप रही और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विगत माह शासन की अनुमति के बाद प्रोफेसर के 18, एसोसिएट प्रोफेसर के 41 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 66 पद पर इंटरव्यू हुए। जिसमें कार्डियोलाजी, यूरोलाजी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, ईएनटी, स्किन, बाल रोग, टीबी व चेस्ट सहित अन्य विभाग में 27 डाक्टर मिले। किस विभाग में कितने डाक्टर मिले मेडिसिन में एक प्रोफेसर, सर्जरी में एक एसोसिएट प्रोफेसर, पैथोलाजी में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, तीन असिस्टेंट प्रोफेसर, आर्थो में तीन एसोसिएट प्रोफेसर, टीबी एंड चेस्ट में एक एसोसिएट प्रोफेसर, एनेस्थीासिया में एक एसोसिएट प्रोफेसर, गायनी में एक एसोसिएट प्रोफेसर, स्किन में दो एसोसिएट प्रोफेसर, ब्लड में एक एसोसिएट, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी में एक एसोसिएट, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, पीडिया में दो असिस्टेंट प्रोफेसर, ईएनटी में दो असिस्टेंट प्रोफेसर, कार्डियोलाजी में एक असिस्टेंट प्रोफेसर, यूरोलाजी में एक असिस्टेंट प्रोफेसर और दो एलएमओ