
एमबीबीएस छात्र से रैगिंग और पिटाई प्रकरण में कमेटी आज देगी रिपोर्ट
देहरादून मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र की रैगिंग और पिटाई के मामले में दो सीनियर छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी जाएगी। आरोप है कि सीनियर्स ने जूनियर को बेल्ट और चप्पलों से पीटा और बाल कटवाने का दबाव बनाया।
देहरादून। जूनियर छात्र की रैगिंग एवं पिटाई के मामले में दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एमबीबीएस के दो छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी आज अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेगी। डॉ. गजाला रिजवी की अगुवाई वाली एंटी रैगिंग कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। विगत 12 जनवरी को एमबीबीएस के 2025 बैच के एक छात्र के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की थी। बैच 2023 और 2024 के दो सीनियर छात्रों ने जूनियर की बेल्ट और चप्पलों से पिटाई करने और बाल कटवाने का भी दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि शिकायत मिलने पर तत्काल ही संज्ञान लिया गया है।
घटना की जांच एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है। रविवार को दोनों आरोपी छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित भी कर दिया गया है। कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है, ताकि अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उच्च स्तर पर भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। सभी हॉस्टलों के वार्डनों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट तय की करेगी अन्य कार्रवाई दून मेडिकल कॉलेज में छात्र की पिटाई का मामला काफी बढ़ गया है। अब इसमें एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट काफी अहम होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को चीफ वार्डन के स्तर पर ही छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया। अब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




