Dehradun News: पचास बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सीलिंग

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए करीब पचास बीघा में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए ने कार्रवाई की। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत प्लॉटिंग कार्य को सील कर दिया। एमडीडीए ने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Dehradun News: पचास बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सीलिंग

Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला और हरबर्टपुर क्षेत्र में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए करीब पचास बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनाधिकृत प्लॉटिंग कार्य को सील कर दिया।

प्राधिकरण की कार्रवाई

एमडीडीए के मुताबिक दो लोग स्थल पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र की स्वीकृति लिए बिना बड़े भू-भाग में प्लॉटों का चिन्हीकरण करवा रहे थे। अनाधिकृत प्लॉटिंग की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण स्तर से प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वाद दायर किया गया। सुनवाई और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित नियमों के बिना भूमि का विकास, प्लॉटों का चिन्हीकरण या बिक्री के उद्देश्य से कॉलोनी विकसित करना अनुमन्य नहीं है। एमडीडीए की ओर से क्षेत्र में अनाधिकृत विकास गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अनाधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकास कार्य स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने समस्त सेक्टरों के अधिकारियों को चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦देहरादून में किस क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी?−
बद्रीपुर, धर्मावाला और हरबर्टपुर क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: पचास बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सीलिंग