मेयर ने महिला दिवस पर किया महिला सफाई कर्मियों का सम्मान
Mar 08, 2026 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर और सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देहरादून नगर निगम में मेयर सौरभ थपलियाल की ओर से नगर निगम की महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर, महिला सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी महिला कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


