Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun Lawyers Protest for Chamber Construction and Other Demands
आक्रोशित वकील आज घंटाघर पर प्रदर्शन करेंगे

आक्रोशित वकील आज घंटाघर पर प्रदर्शन करेंगे

संक्षेप:

देहरादून के वकील चैंबर निर्माण और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे आज घंटाघर पर प्रदर्शन करेंगे और हरिद्वार रोड पर सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे तक जाम लगाएंगे। वकील सरकारी खर्च पर चैंबर निर्माण की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए पहले से ही हड़ताल चल रही है।

Fri, 28 Nov 2025 05:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चैंबर निर्माण में सहयोग समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे वकील आज घंटाघर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट के बाहर हरिद्वार रोड पर सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे जाम लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। शुक्रवार को भी वकीलों ने हड़ताल करने के साथ हरिद्वार रोड पर जाम लगाया। देहरादून के नए कोर्ट परिसर में वकीलों को चैंबर निर्माण के लिए जमीन आवंटित की गई है। इसमें चैंबर निर्माण में करोड़ों रुपये का खर्च आ रहा है। चार करोड़ रुपये से अधिक तो एमडीडीए ने डेवलेपमेंट चार्ज मांगा है। निर्माण का खर्च अलग से है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे में वकील चैंबर निर्माण सरकारी खर्च पर कराने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही खाली हुए पुराने जिला न्यायालय की जमीन भी वकीलों के चैंबर के लिए देने की मांग है। इन मांगों पर पिछले काफी दिनों ने आंदोलन कर रहे वकील ने बीते 18 नवंबर से कोर्ट और रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज नहीं किया है। शुक्रवार को वकीलों ने रजिस्ट्री और कोर्ट में हड़ताल के साथ कोर्ट के बाहर हरिद्वार रोड जाम की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सोमवार सुबह कोर्ट के बाहर हरिद्वार रोड पर जाम शुरू करने के साथ अधिवक्ता दो पक्तियों में यहां पैदल प्रिंस चौक, गांधी रोड, दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर जाएंगे। घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद वापस कोर्ट के बाहर हरिद्वार रोड पर पहुंचेंगे। आंदोलन के चलते शनिवार को भी कोर्ट, रजिस्ट्री कार्यालय में हड़ताल जारी रहेगी।