विभिन्न मांगों को लेकर लैब तकनीशियनों का धरना जारी
देहरादून में लैब तकनीशियनों का धरना प्रदर्शन जारी है। दसवे दिन, बेरोजगार तकनीशियन अपनी मांगें लेकर एकता विहार में एकत्रित हुए हैं। वे आईपीएचएस मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया और सेवा नियमावली की मांग कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष आशीष खाली ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

देहरादून। लैब तकनीशियनों का आईपीएचएस मानकों के अनुसार सृजित करने और सेवा नियमावली बनाकर भर्ती प्रक्रिया वर्षवार मेरिट के आधार पर किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर लैब तकनीशियनों के धरने का दसवा दिन था। मेडिकल लैब टैक्नोलाजिस्ट संघ के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बेरोजगार लैब तकनीशियन अपनी मांगों को लेकर धरना कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष आशीष खाली ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Mahesh pandeyशॉर्ट बायो: महेश पांडे पिछले 17 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं। साल 2025 में दैनिक हिन्दुस्तान में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
दैनिक जागरण उत्तराखंड, दैनिक भास्कर पंजाब और हिन्दुस्तान ग्रुप में सेवाएं दी। 2025 जुलाई से दोबारा से संस्थान में जुड़े। अर्द्ध कुंभ और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भी राष्ट्रीय महत्व की खबरें की हैं। दैनिक भास्कर पंजाब में रहने के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध की कवरेज भी की है। अर्बन डेवलपमेंट प्लान, सूचना के अधिकार का ऑनलाइन कोर्स भी किया। वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर सिटी इंचार्ज की भूमिका में कार्यरत हैं।
कॅरियर का सफर
महेश ने 17 वर्ष पहले दैनिक जागरण उत्तराखंड में पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में काम किया। यहां से लुधियान में भाष्कर में बतौर सिटी इंचार्ज दो वर्ष से अधिक काम किया। फिर वापस देहरादून हिन्दुस्तान यूनिट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई के महेश पांडे पत्रकारिता के पेशे में आए। सिटी टीम लीड करने के नाते राजनीति, अपराध, स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों में अच्छे जानकार हैं।
विजन एवं एंटरटेनमेंट
क्राइम रिपोर्टिंग, प्रशासनिक मामले, राजनीति और खेल की महेश को गहरी समझ है। महेश का मानना है कि आप जिस विषय को कवर करते हैं, उसके प्रति आपका दर्शन या नजरिया क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। महेश क्रिकेट को खेलना और देखना पसंद है।
विशेषताएं
क्राइम, राजनीति, खेल आदि
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


